तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत एक घायल
निशांत/बहादुरगंज /किशनगंज
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। जहां थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर पंचायत में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है साथ ही एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खोदागंज चौक से बालूबाड़ी जाने वाली सड़क में तेज रफ्तार पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। जहां इस घटना मे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही बाईक चालक की मौत हो गई और बाईक पर सवार दूसरा युवक भी घायल हो गया है।
वहीँ मृतक युवक की पहचान प्रेम दास (28 वर्षीय) के रूप में हुई है। प्रेम दास बालूबाड़ी गांव का रहनेवाला है। जो हर दिन के तरह शुक्रवार के दिन भी अपने घर बालूबाड़ी से खोदागंज दुकान खोलने जा रहा था। तभी खोदागंज चौक से बालूबारी जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट मे आने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं इलाज मे ले जाने के क्रम मे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की मृतक प्रेम की शादी महज डेढ़ महीने पहले बंगाल निवासी एक लड़की से हुई थी। शादी के डेढ़ महीने बाद ही वो अब इस दुनिया से चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की पिकअप वैन में टेंट का सामान लोड था। जिसमें टेंट के कुर्सी टेबुल इत्यादि लोड था। जहां टेंट मालिक जानकीभित्था का रहनेवाला है।
वही घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे मे लेकर अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है। वहीँ दूसरी ओर प्रेम दास की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में चिख पुकार मच गई है।


























