नेपाल सरकार के फरमान से बिहारी परेशान जबकि नेपालियों में नाराजगी

SHARE:

100 रुपए से अधिक का सामान ले जाने पर देना पड़ रहा है टैक्स ।नागरिकों ने जताई नाराजगी

किशनगंज /प्रदीप कुमार शर्मा

किशनगंज जिले के भारत-नेपाल गलगलिया बॉर्डर पर नेपाल सरकार के नए भंसार (कस्टम ड्यूटी) नियम लागू होने के बाद सीमावर्ती इलाकों के दुकानदार और आम नागरिक परेशान है। नए प्रावधान के तहत अब भारत से नेपाल ले जाए जाने वाले 100 रुपये से अधिक के सामान पर भंसार देना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस शुल्क की दर 5 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक हो सकती है। इसका सीधा असर भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर पड़ता दिख रहा है।गौरतलब हो कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों से चला आ रहा “बेटी-रोटी” का संबंध इस नए नियम से प्रभावित हो रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दोनों देशों के बाजारों पर निर्भर रहते हैं और अक्सर सस्ते सामान के लिए भारत से खरीदारी कर नेपाल ले जाते हैं।लेकिन नेपाल सरकार के फैसले से नेपाली नागरिक परेशान है ।

खरीददारी करने भारत पहुंचे नेपाली नागरिकों ने सरकार के इस नियम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसका सीधा असर उनके दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।दरअसल भारतीय सीमा से सटे नेपाली नागरिक रोजमर्रा की जरूरत का सामान हर दिन खरीद कर ले जाते थे लेकिन अब उन्हें इसके एवज में नेपाल सरकार को शुल्क देना पड़ता है।

वही नेपाल में बालेंद्र शाह मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद किशनगंज जिले से सटे,टेढ़ागाछ फतेहपुर ,दिघलबैंक, गलगलिया समेत सीमा से जुड़े बाजारों में व्यापारियों के बीच चिंता का माहौल है।

बाजार में जो चहल पहल रहती थी उसमें काफी कमी देखी जा रही है।गौरतलब हो कि किशनगंज जिले से नेपाल की 114 किलोमीटर सीमा लगती है जहां कई चेकपोस्ट बनाए गए है ।नेपाल से आने वाले नागरिकों की संख्या में नया कानून लागू होने के बाद भारी कमी देखी जा रही है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!