अमदाबाद/कटिहार – थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर केवाला गांव में एक बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14, बेलगच्छी गांव निवासी शेख इजराफुल का पुत्र शेख साबिर(30) के रूप में हुई है।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल साबिर को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाया गया। जहां तैनात चिकित्सक डॉ शाकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। सदर से उन्हें केएमसीएच रेफर कर दिया।जहां मेडिकल कॉलेज कटिहार उनकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक की दुकान में काम करने वाले युवक शेख मुबारक ने बताया कि बैरिया गांव का जारूल एक अन्य व्यक्ति के साथ गैरेज आया था।
और अपनी अपाची बाइक का क्लचप्लेट बदलवाया। मरम्मत का कुल बिल 2200 हुआ, जिसमें जारूल ने 2000 रूपया दिया और चला गया। पुनःवह गैरेज आया और कहां कि बाइक अच्छे से ठीक नहीं हुआ है। इसी बात को लेकर मेरे उस्ताद से बाद विवाद हुआ, इसी दौरान जारूल देसी कट्टा निकालकर मेरे उस्ताद के सिर पर गोली मार दिया। जिससे शेख साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
वहीं डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि बाइक ठीक करने की विवाद के कारण गोली चली है। घटना की हर एक पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम, सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।


























