बिहार-यूपी के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा, अवैध रकम ट्रांसफर करने वाला आरोपी किशनगंज से गिरफ्तार

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश में हुए साइबर फ्रॉड की रकम अपने बैंक खाते में मंगाकर उसका इस्तेमाल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैज्ञानिक, तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के बैंक खाते का उपयोग बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न साइबर ठगी मामलों से प्राप्त अवैध राशि के ट्रांसफर, उपयोग और निकासी के लिए किया जा रहा था।


पुलिस के अनुसार डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग लेन-देन और तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में साइबर अपराधियों के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य लाभार्थियों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस इस संगठित साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन कुमार मंडल, निवासी- धमेलागाछ, थाना- गलगलिया, जिला- किशनगंज के रूप में हुई है,इसके पास से मोबाइल फोन, अलग अलग बैंक के तीन एटीएम कार्ड बरामद हुए है ।

आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन या साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना/साइबर थाना को दें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!