मनसाही के मरंगी पंचायत भवन के मैदान में सहयोग शिविर आयोजित।

SHARE:

मनसाही/कटिहार – बिहार सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कड़ी में जुलाई माह के प्रथम मंगलवार को मरंगी पंचायत के पंचायत भवन मरंगी के मैदान में सहयोग शिविर आयोजित की गई। इस सहयोग शिविर में कृषि, प्रखंड आपूर्ति, बिजली,मनरेगा,स्वास्थ्य,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर सहयोग शिविर में पढ़े आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।

मौके पर पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि सहयोग शिविर में पंचायत के सभी गांव के लोग राशन कार्ड, आवास,बिजली,सड़क,शौचालय निर्माण आदि के आवेदन इस शिविर में दिए। इसका ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया तथा जो आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन नहीं हुए उन्हें 30 दिनों के अंदर निष्पादन किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत सचिव प्रीतम कुमार यादव,बीएओ अभिषेक कुमार,बिजली जेई रोशन कुमार राकेश,तपन यादव,पीएचडी के चंद्रभूषण कुमार,सरपंच जरीफ,मनरेगा के रामदेव यादव,वार्ड सदस्य लक्ष्मण कुमार शर्मा,विवेक कुमार मंडल,देव नारायण पासवान, प्रवीण कुमार यादव,मो नजीम, पूर्व वार्ड सदस्य मनोज कुमार शर्मा,प्रमोद कुमार रजक,मो. जमील आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!