बारसोई /बारसोई – नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 निमतल्ला चौक के निकट छोटी मस्जिद के आसपास बसे मोहल्ले के महिला पुरुषों ने अनुमंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके गंदा पानी निकासी की मांग की। कल्वर्ट बनाने के लिए संवेदक द्वारा बरसात के जल को रोका गया था। जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने शाम के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर रुके हुए जल को बहा दिया। जिसके चलते लगभग दो दर्जन घरों में गंदा पानी घुस गया।
मस्जिद का जाने का रास्ता बंद हो गया। कब्रिस्तान में पानी घुस गया। अचानक पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नाला का पानी और बरसात का सड़ा हुआ जल मिलकर काफी दुर्गंध देने लगा।
जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई रात भर लोग जाकर गुजरे गंदे पानी के चलते लोग ठीक से सो नहीं पाये। लोगों ने प्रदर्शन करके अनुमंडल पदाधिकारी से जल निकासी की मांग की। 1 घंटे बाद जब प्रशासन को उसकी खबर हुई तब पानी के बहाव को रोका गया। परंतु तब तक पीड़ितों के घरों में गंदा पानी घुस चुका था।


























