डीएम ने किया मध्य विद्यालय कांटाकोश का निरीक्षण,बच्चों के साथ किया भोजन

SHARE:

बच्चों के साथ मध्यान भोजन खाकर गुणवत्ता की सराहना की

कटिहार– जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मनिहारी प्रखंड अन्तर्गत अवस्थित मध्य विद्यालय काँटाकोश का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के परिसर एवं वर्ग कक्षाओं एवं विद्यालय की सभी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण।तो वहीं बच्चों से पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर स्वयं मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस क्रम में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वास्तव में खाना काफी स्वादिष्ट बना है।


मध्याह्न भोजन के दौरान ही डीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया तथा उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उनसे मिलने और स्कूल आने का आश्वासन दिया।

जिला पदाधिकारी का यह प्रयास शिक्षा के प्रति जिला प्रशासन की गंभीरता और बच्चों के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता डॉ.बिनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के साथ कई अन्य पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!