कटिहार:दक्षिणी कांटाकोश में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

SHARE:

बगल के स्कूल में जाकर बच्चों के साथ डीएम मध्याह्न भोजन चखे

मनिहारी /कटिहार – बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपर समाहर्ता डाॅ. विनोद कुमार,उप विकास आयुक्त अमित कुमार के साथ सहयोग शिविर का जायजा लिया। डीएम श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन मे कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य आम जन की समस्याओं का निपटारा पंचायत स्तर पर ही प्रभावी तरीके से निपटारा किया जाना है। ताकि लोगो को उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रखंड मुख्यालय व दफ्तरों के चक्कर न लगाने पडे। शिविर में उपस्थित जनसमूह की अपेक्षा प्राप्त जनशिकायतों के आवेदन को संतोषजनक नही है ।उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी समस्या को लेकर आवेदन देने में चूक गये हैं वे अपनी शिकायत संबंधित विभाग के काउंटर पर दर्ज करा सकते हैं।

जिला पदाधिकारी श्री द्विवेदी ने पास ही स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटाकोश पहुंचकर छात्रों के साथ बैठकर छात्रों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन चखकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। विद्यालय परिसर मे चल रही निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम मनिहारी त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, पंचायत के मुखिया सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!