जुगाड़ गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो घायल

SHARE:

प्राणपुर / कटिहार – बिहार बंगाल सीमा पर अवस्थित रोशना थाना क्षेत्र के दिल्ली दीवानगंज आरयूबी पुल के नीचे जुगाड़ गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार सहित दो बुरी तरह जख्मी हो गया।उक्त घटना की जानकारी पाकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना रोशना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रोशना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जुगाड़ गाड़ी तथा बाइक को अपने कब्जे में लेकर दोनों जख्मी युवक को इलाज हेतु प्राणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।जहां पर प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की टीम ने प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज हेतु कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

उक्त घटना में घायल युवक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत अंतर्गत इमामनगर गांव निवासी नंदन कुमार मंडल के रूप में हुई है। दूसरा घायल व्यक्ति राजू कुमार मंडल साकिन खेमपुर थाना समसी जिला मालदा के रूप में हुई है।

इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी और बाइक के टक्कर में बाइक सवार सहित दोनों घायलों को इलाज हेतु भेजा गया है। क्षतिग्रस्त बाइक और जुगाड़ गाड़ी को घटनास्थल से थाना पर लाया गया है। घायल के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!