कटिहार ग्रामीण -सरकार के दिशा निर्देश के आलोक निर्धारित में पंचायतों मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग पोर्टल पर पंजीकृत जनशिकायतों का पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा मौके पर नियमानुसार परीक्षण करते हुये आवेदनों का प्रभावी एवं संतोषजनक निष्पादन किया गया।
शेष आवेदनों के शीघ्र एवं नियमानुकुल निष्पादन को ले आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस मौके पर प्रखंड स्तर पर विभिन्न विभागों के द्वारा लोगोंसे आवेदन प्राप्त करने को लेकर काउंटर लगाये गये थे।
इस मौके पर आत्मा परियोजना उपनिदेशक शशिकांत झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे ।


























