भव्य शोभायात्रा को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
शोभायात्रा में राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी की झांकी निकलेगी
बरारी /कटिहार – पिछले साल की अपेक्षा इस साल बरारी प्रखंड क्षेत्रवासियों में श्रीरामनवमी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।पिछले साल जहां सुजापुर पंचायत से एक मात्र रामनवमी के उपलक्ष्य में पैदल भव्य शोभायात्रा निकाली जाती थी।जो की सुजापुर परिक्षेत्र परिभ्रमन करते हुए नगर पंचायत सिवाना ढाला तक आती थी। परन्तु इस बार सुजापुर पंचायत सहित बरारी नगर पंचायत में भी पैदल भव्य शोभायात्रा के साथ झांकी निकाली जाएगी।
हालांकि हर वर्ष नगर पंचायत में मोटरसाइकिल पर युवा वर्ग रामध्वज लेकर परिभ्रमन करते थे।इस बार बजरंग दल के कार्यकर्ता,गौरीधाम शिव मंदिर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के रामभक्तों ने भी शोभायात्रा में अपनी सहभागिता बढाई है।
बजरंग दल के संयोजक राजीव भगत,प्रवीण रिंकू, पवन चौरसिया,आदित्य भगत,शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीधाम के संस्थापक ई०विकास तिवारी अपने पूरे मंदिर कमिटी के सदस्यों के साथ राम ध्वज भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं।भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर बजरंग दल और शिव मंदिर फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा लगातार सुजापुर, बलवा,गौरीडीह,सिवाना रोड, बरारी हाट, बरारी बस्ती, रामजानकी मंदिर गुरुबाजार, काढ़ागोला स्टेशन बाजार,बरारी ब्लाक क्षेत्र, रेफरल अस्पताल चौक आदि जगहों के घरों एवं सार्वजनिक जगहों जैसे दुकान,पोल,खम्बों में राम पताका राम ध्वज लगाया जा रहा है।
रामभक्तों के द्वारा सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि रामनवमी के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व 26 मार्च को गांधी स्मृति भवन स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण से रामध्वज शोभायात्रा निकलेगी,जो कि रेफरल अस्पताल चौक,बरारी थाना चौक से होते हुए डाकबंगला चौराहा से श्री भगवती मंदिर बरारी हाट से मालाकार चौक से बरारी बस्ती होते हुए अवध नगर चौक होते हुए धर्मशाला मुहल्ला होते हुए राम जानकी मंदिर गुरुबाजार से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक से काढ़ागोला स्टेशन बाजार से पुनः बजरंग बली मंदिर गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में समाप्त होगी।
वही शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीधाम में ई०विकास तिवारी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पूरे गौरीडीह गांव में भव्य रामध्वज शोभायात्रा का भ्रमण कराया जाएगा।भव्य शोभायात्रा को लेकर बजरंग दल के प्रवीण रिंकू ने बताया कि सुजापुर पंचायत से निकलने वाली शोभायात्रा पूरे सुजापुर परिभ्रमन करते हुए बलवा चौक पहुँचेगी जहां शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीधाम से निकलने वाली रामभक्तों की टीम शामिल होगी।जो कि पुनः यह शोभायात्रा गौरीडीह परिक्षेत्र में घूमेगी।
























