किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
कटिहार – संयुक्त कृषि भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी मिमथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों, एफपीओ के प्रमुख,आत्मा के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा ने शिरकत की। बैठक में आत्मा के माध्यम से किसानों को दी जानेवाली तकनीकी,कृषि सहित इसकी अन्य आनुसांगिक इकाइयों मे पैदावार बढाने की पहलुओं से अवगत कराया गया.
कृषि,पशुपालन,कुक्कट पालन,गव्य विकास,बकरी पालन सहित अन्य क्षेत्रों की बेहतर जानकारी के लिए पात्र एवं इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण हेतु भेजने का निर्णय लिया गया. श्री कुमार ने कृषक प्रतिनिधियों व अधिनस्थ कर्मियों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया।
























