विकास कार्य में आ रही भूमि संबंधी समस्या को दूर किया जाय-डीएम

SHARE:

कटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी अवगत कराया कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण आई तेज हवा और बारिश के प्रभाव से जिले के कुछ क्षेत्रों से किसानों के द्वारा फसल क्षति का शिकायत मिल रही है।

इसलिए सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसानों के हुई फसल क्षति का रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय में उपस्थित करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसानों को नियमानुसार फसल क्षति की मुआवजा प्रदान किया जा सके।

उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में निर्माण किये जाने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि हेतु आवंटित भूमि की स्थिति की समीक्षा की तथा अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन विकास कार्यों हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें।

डीएम ने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकें।उन्होंने कहा कि जिन पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है,उसे जिला पंचायत राज पदाधिकारी को हैंड ओवर कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि पंचायत सरकार भवन में सभी प्रकार के कार्यों का संचालन स-समय किया जा सके।

हर एक सुविधा आमजनों को उपलब्ध कराया जाए सके। बैठक में शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन,पथ निर्माण, ग्रामीण पथ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कर जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार सहित समन्वय समिति के सभी सदस्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई