मनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने मनसाही थाना के सामने नारायणपुर – पूर्णिया फोर लेन सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान दो शराब तस्कर मनसाही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मोहम्मद अरशद पिता मोहम्मद अयूब निवासी मटिया थाना मुफस्सिल जिला पूर्णिया एवं बबलू मंडल पिता मानिक मंडल निवासी रौतारा वार्ड नंबर दो थाना रौतारा को एक टेंपो में मनिहारी से कटिहार की ओर जाने के क्रम में जांच पड़ताल के दौरान टेंपो से 136.700 लीटर विदेशी शराब विभिन्न कंपनियों के बरामद हुई।
मौके पर एएसआई रविंदर कुमार एवं राजेश कुमार ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार करते हुए टेंपो को जप्त कर थाने लाया एवं मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
























