धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से शुद्धिकरणकर
ईसाई बने सनातनी भाई बहनों की करायी गयी सनातन धर्म में घर वापसी
कटिहार ग्रामीण – सीमांचल के इलाके में विभिन्न प्रलोभनों के सहारे धर्मांतरण के धंधा कोई नयी बात नहीं है। इससे जुडी खबरें सुर्खियों में रहीं हैं। लेकिन लोग अब धर्मांतरण के धंधेबाजो की ठगी के खेल को समझने लगे हैं। सहस्रों वर्षों की महान स्नातन संस्कृति, बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय, प्राणी मात्र के कल्याण की कामना रखनेवाली सनातन संस्कृति में अपनी आस्था रखते हुए बहला फुसलाकर प्रलोभन के सहारे ईसाई बनाये गये 29 लोगों ने अपने धर्म सनातन धर्म में पुर्नवापसी की है।
हिंदू संगठन के सहयोग से एक बार फिर सनातन को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के नीमा पंचायत के छह परिवार के कुल 29 लोगों ने एक साथ ईसाई धर्म त्याग कर फिर से हिंदू धर्म में वापसी किया है। कटिहार जिला के मनिहारी विधानसभा जो राजनीतिक रूप से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है और इस क्षेत्र में आदिवासी समुदाय की बहुलता है।
ऐसे में अशिक्षा,गरीबी और मजबूरी लोगों के लिए अक्सर संकट की वजह होता है। इसी को लेकर धर्मांतरण के धंधा चलाने वाले लोग भोले भाले आदिवासी समुदाय के लोगों को रोजगार का लालच,बेहतर जीवन का सपना दिखाकर बीमार होने पर इलाज कि समुचित व्यवस्था का दिखावा कर और बच्चों के लिए मुफ्त एजुकेशन का लालच देकर धर्मांतरण करवाते हैं।
नीमा पंचायत के छः परिवारो को भी ऐसे ही हसीन सपने दिखाकर लालच देकर क्षेत्र में सक्रिय ईशाई मिशनरियों के एजेंटों धर्म परिवर्तन कराया था। लेकिन अब यह वादा पूरा नहीं करने पर छह परिवार के कुल 29 लोग घर वापसी किया है और इस क्षेत्र के और बड़ी संख्या के में लोग घर वापसी की तैयारी में है। सुदूर इलाके के मूल निवासी समुदाय के लोग इस पर ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में तो नहीं है ।
लेकिन हिंदू संगठन के लोग जिन लोगों ने तमाम विधि विधान के माध्यम से कभी हिंदू समुदाय के लोग जो क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। एक बार फिर हिंदू धर्म में घर वापसी कर रहे है। आखिर क्यों इतनी बड़ी संख्या में लोग हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बन गए थे और फिर क्रिश्चियन धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में आ रहे हैं।
इस पर घर वापसी करने वाले और हिन्दू संगठन के लोगों में शांति देवी चंपई छद्म नाम जिला सह मंत्री विश्व हिन्दू परिषद,प्रीतम प्रताप सिंह,अमर कुमार मेहता उप नगर संयोजक, मिथलेश कुमार बजरंग दल, कार्यकर्तामने बताया कि सीमांचल क्षेत्र में चोरी छिपे मूल आदिवासियों को प्रलोभन देकर ईशाई बनाने के धंधे को अब लोग समझने लगे हैं। साथ ही विश्व हिन्दु परिषद ,बजरंग दल व अन्य आनुसंगिक संगठनों द्वारा भी बनवासी कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
























