कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के मंडल टोला खेरिया गांव में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ सोमवार की रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंचे और शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।
मृतका रेखा देवी (28) गांव के राजेश मंडल की पत्नी थी। परिजनों के मुताबिक रेखा सोमवार की शाम जलावन लाने के दौरान कुरसेला स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आ गई।
जिसमें उसकी मौत हो गई। वही ग्रामीणों में चर्चा थी कि महिला घरेलू कलह के कारण ट्रेन से कटकर अपनी जान गंवा बैठी। मृतका के एक तीन साल की पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।
























