दंडाधिकारी की में अवैध अतिक्रमण पर चलाया गया जेसीबी
डंडखोरा/कटिहार – थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर लेने के विरुद्ध प्रशासन ने कारवाई करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण एवं घेरा को हटाते हुए अतिक्रमित भूमि को खाली करा दिया है। जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन एक समुदाय के श्मशान जाने का रास्ता था।
उसे एनी खाॅ ने घेर कर अतिक्रमित कर लिया था।विगत कई वर्षों से आमजनों की शिकायत पर अतिक्रमणवाद की कारवाई चल रही थी।जांच पड़ताल के बाद अंचल प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटा लेने को कई बार नोटिस भी दिया गया।
लेकिन निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर अनुमंडल पदिधिकारी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार,अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह एवं पुलिस बलों की उपस्थिति में जेसीबी लगाकर अवैध अतिक्रमण को हटाकर खाली करा लिया गया है।इस अभियान को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
हलांकि कोई विरोध नहीं होने से अतिक्रमण हटाने की कारवाई शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।मामले को लेकर बीडीओ सह प्रभारी सीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि अतिक्रमित सरकारी भूमि स्वयं खाली कर दें।अन्यथा अतिक्रमणवाद के विरुद्ध चलाई जाने वाली कारवाई में नुकसान हीं होता है।
इस अवसर पर अंचल कर्मी कौशल कुमार,अंचल अमीन अहमद अली सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आम लोगों से अपील की गई है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, हालांकि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
























