उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में राम मनोहर लोहिया की मनाई गई 116 वीं जयंती

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र,मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, सीआरसी समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता,विद्यालय अध्यापक सहित छात्र – छात्राओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि 23 मार्च 1910 को अकबरपुर उत्तर प्रदेश में डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ था । उनके पिता का नाम हीरालाल लोहिया थे,प्रारंभिक शिक्षा बनारस और कोलकाता से प्राप्त किए थे। बर्लिन विश्वविद्यालय जर्मनी से पीएचडी किए थे। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 मैं सक्रिय भूमिका में थे। उन्होंने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की समाजवाद एवं जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाएं।

सप्त क्रांति का विचार दिया – जाति,धर्म,लिंग,भाषा आदि भेदभाव के खिलाफ में थे। हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए समर्थक थे। वहीं मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री महेंद्र नारायण यादव पहले आवास छोटी मोहनपुर में उनके आदमकद प्रतिमा पर जयंती एवं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करते थे।

वे अपने जीते जी डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदमकद प्रतिमा को उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के मैदान में स्थापित किया । पूर्व मंत्री का यह कार्य सदा सभी लोग याद करेंगे एवं प्रत्येक वर्ष डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र,मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, सीआरसी समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता,विद्यालय अध्यापक रिशु कुमारी भारती, माला कुमारी,विकास कुमार, अनुज कुमार,राजहंस राज, स्वीटी कुमारी सहित छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई