प्रशिक्षको ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ बेल्ट किया प्रदान

SHARE:

कटिहार – मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधान पार्षद कोष से 90 पीस जुडो मेट कीट 4.40 लाख की राशि से बच्चों के खेल के लिए दिया गया। शहर के हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के व्यायामशाला में जुडो एसोसिएशन कटिहार के खिलाड़ियों के लिए 90 पीस जुडो मेट का विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने उद्घाटन किया ।

जूड़ो संघ कटिहार के चेयरमैन अशोक कुमार अग्रवाल विधान पार्षद, बिट्टू घोष वार्ड पार्षद,हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य उदय सिंह एवं अन्य शिक्षकगण एवं जूड़ों संघ के अध्यक्ष राजकुमार साह एवं सचिव सह अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार एवं सभी कार्यकारणी सदस्यों एवं प्रशिक्षको के द्वारा 47 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ बेल्ट वितरण किया गया। जिसमें सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई