कटिहार – जिला मोहर्रम कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कटिहार जिला मोहर्रम कमेटी बहुत मजबूत कमेटी है। सभी पदाधिकारी का हमेशा सहयोग मिलता रहता था।
मुझे भी अध्यक्ष पद पर बने रहकर कई बार मोहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में जिलावासियों,जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं सभी खलीफा भाइयों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष सफलतापूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व सफल होता था। इसके लिए मैं सभी के प्रति हृदय से सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं ।
लेकिन बड़े ही अफसोस के साथ लिखना पड़ रहा है कि निजी कामों में व्यस्त रहने के कारण अध्यक्ष पद का निर्वहन करने में मुझे काफी कठिनाई हो रही है। इसीलिए मैं स्वेच्छा से कटिहार जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं।
मैं एक सदस्य के रूप में मोहर्रम कमेटी में सहयोग करता रहूंगा आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मेरा त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाएगा। मैं किसी भी परिस्थिति में अध्यक्ष पद का दायित्व निभाने में असमर्थ महसूस कर रहा हूं इसीलिए मैं काफी सोच समझ कर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया हूं।




























