किशनगंज। शतरंज खिलाड़ियों के विकास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से वर्ष 1996 में स्थापित जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित 25वीं रजत जयंती वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता आज रविवार से स्थानीय खेल भवन सह व्यायामशाला में प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से बताया कि यह भव्य आयोजन विभिन्न संस्थाओं एवं सहयोगियों के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
इनमें गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री दिगंबर जैन समाज, धनंजय जायसवाल, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मिथिलेश झा, मोनिका साहा, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, किडजी, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, कार्मेल मिशन स्कूल, स्पीड किड्स, लिटिल क्लाउड स्मार्ट प्ले स्कूल, गायत्री डेंटल केयर, ओसियन एंटरप्राइजेज, बोर्जेस डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वास्तिक मेडिको, यूरो किड्स, राजस्थान मार्बल, दुर्गेश्वरी मोटर्स, जैन प्रिंटर्स, हसन ब्रदर्स एवं विजय मार्बल प्रमुख हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन श्री दिगंबर जैन भवन में किया जाएगा। अब तक विभिन्न आयु वर्गों—अंडर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, महिला एवं ओपन—में क्रमशः 22, 42, 47, 52, 42, 29, 10, 19 एवं 42 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रकार कुल 305 या इससे भी अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।



























