मनसाही हाट में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट में शुक्रवार को दिन के 11:30 बजे के आसपास मोहम्मद मंसूर उर्फ मकसूद के किराना एवं कॉस्मेटिक दुकान में सौर सर्किट से लगे आग में लाखों का नुकसान होने का मामला प्रकाश में आया हैं । सूचना के अनुसार मनसाही हाट के दुकानदार लोग शुक्रवार को जुम्मा की नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दरमियान अचानक मो. मंसूर उर्फ मकसूद के किराना एवं कॉस्मेटिक दुकान में लगे बिजली के बोर्ड में सौर सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना की जानकारी लोगों ने मनसाही पुलिस एवं दमकल को टीम को दिया दमकल की टीम तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

अगर दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो पूरे मनसाही हाट की दुकान जलकर राख हो जाता। वहीं पीड़ित दुकानदार मोहम्मद मंसूर उर्फ मकसूद ने बताया कि दुकान में किराना के साथ कॉस्मेटिक के समान थे जो चलकर राख हो गए हैं। अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ ।

इस बाबत घटनास्थल पर जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद पहुंचकर जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई