बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड के बलरामपुर पैक्स में हुए चुनाव का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार सिंह की देख रेख में मतगणना देर शाम प्रारंभ किया गया। प्रखंड के तीन पैक्स फतेहपुर, महिशाल एवं बलरामपुर में चुनाव होना था। जिसमें दो पैक्स महिशाल से युक्ति देवी एवं फतेहपुर पैक्स से रूबी देवी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध घोषित हुई है।
तथा केवल बलरामपुर पैक्स के लिए ही चुनाव प्रक्रिया अपनाया गया था। यहाँ चुनावी नतीजे के मुताबिक विगत दो बार से कुर्सी पर काबिज निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपने स्थान पर अपनी पत्नी हमीदा खातून को चुनावी मैदान में उतरा था। जो अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम रही। कुल 1645 वोटों में से मतदाताओं ने 896 मताओं का प्रयोग किया था। जिसमें हमीदा खातून को 401मत प्राप्त हुए। वहीं परवेज आलम ने 446मत प्राप्त कर 45 वोटो से विजय घोषित हुए।
इस में प्रतीक्षपित मतों की संख्या 49 रही। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचित सदस्यों का नाम में अनुसूचित जाति, जन जाति से सेलटू राय, पिछड़ा वर्ग कोटि से रामसागर यादव, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि से हरेंद्र नाथ सिंह एवं पातल देवी सामान्य कोटि से मो. इजहार आलम,केसला जमी, बीबी रोशन आरा एवं गीता देवी शामिल है। वहीं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मी एवं पदाधिकारी तैनात रहे।


























