मनिहारी /कटिहार – प्रखंड में पैक्स चुनाव 2026 को लेकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ । धुरियाही, दिलारपुर और नारायणपुर सहित विभिन्न पंचायतों में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिली।
लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद थे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है|
ग्रामीण इलाकों में खासकर किसानों के बीच इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया क्योंकि पैक्स से जुड़ी सुविधाएं सीधे उनके जीवन से जुड़ी होती हैं। शाम 4:30 बजे तक मतदान चला। जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई और देर शाम तक परिणाम सामने आने की संभावना है।अब देखना होगा किसके सिर सजेगी ताज़।



























