ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

शांतिपूर्ण आयोजन पर सहमति

बरारी /कटिहार -बरारी थाना परिसर में ईद-उल-फितर और रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने की। जबकि बीपीआरओ राजकुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। जिसके लिए प्रशासन और आम लोगों का सहयोग जरूरी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सतर्क रहने की अपील की गई। 18 वर्ष से कम उम्र के युवाओं पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी गई।निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही शोभायात्रा में समय का पालन करने और डीजे संचालकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

बैठक में पूर्व मुखिया नियामुतुर रहमान,पूर्व उपप्रमुख अमरेंद्र सिंह संजू, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, जदयू महासचिव चंद्रमोहन सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत सिंह,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री महेश कुमार चौधरी,सरपंच अर्जुन सिंह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की साह,बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रवीण रिंकू,राजीव भगत, आदित्य भगत, मो. शहबाज अंसारी तथा शौकत उर्फ कालू सहित कई जनप्रतिनिधि,पुलिस पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई