रघुनाथपुर पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न,28.13 प्रतिशत हुआ मतदान

SHARE:

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के रघुनाथपुर पैक्स चुनाव बुधवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो गया। प्रशासन द्वारा पहले से ही सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे । जिसके फलस्वरूप मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित होती रही।मतदान के प्रमुख आंकड़े।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने बताया कि इस चुनाव में कुल 3,313 पंजीकृत मतदाता थे। जिनमें से 932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 28.13 फीसदी रहा। मतदान करने वाले मतदाताओं में 619 पुरुष एवं 313 महिला मतदाता शामिल रहे।

मतदान केंद्र व्यवस्था चुनाव के लिए कुल पाँच मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिनका केंद्र स्थल नगर पंचायत कार्यालय, बारसोई को निर्धारित किया गया था। पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहे। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रशासन की सतर्कता एवं मतदाताओं के सहयोग से चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतगणना देर रात तक चलेगी और समापन होगी। जिसको लेकर निर्वाचित पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि मत करना को लेकर सारी तैया पूरी कर ली गई है। मुख्य गेट एवं मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई