बलरामपुर /कटिहार – प्रखंड के बलरामपुर पंचायत में बुधवार को प्राथमिक कृषि शाखा समिति पैक्स का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।चुनाव को लेकर आदर्श मध्य विद्यालय बी बलरामपुर में मतदान केंद्र बनाया गया था।जहां मतदान अपने निर्धारित समय 7बजे पूर्वांहन से शुरू होकर 4.30 बजे अपराह्न तक चला।
उक्त पैक्स में कुल 1645 मतदाताओं में 896 मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का प्रयोग किया।मतदान के लिए कुल तीन बूथ बनाया गया था।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने बतायाकि बलरामपुर पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर दो दावेदार अपनी भाग्य आजमा रहे हैं।
जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष प्रत्याशी के रूप में है।मतदान के शुरआती दौर में मतदान प्रतिशत काफी कम देखा गया। जैसे जैसे दिन चहरने लगा तीनों बूथों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी।
खासकर रोजेदार मतदाताओं के काफी उत्साह देखा गया। वहीं मतदान सम्पन्न होने तुरंत पश्चात मत पेटीयों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित ब्रजग्रह में पहुंचाया गया।जहां देर शाम मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ प्रत्याशीयों एवं उनके समर्थकों के बीच मतगणना को लेकर बेचैनी बनी हुई है।



























