संवाददाता: राहुल कुमार
किशनगंज शहर में LPG उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। मालूम हो कि खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं में काफी दबाव था लेकिन धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो गई है।शहर के ताज गैस एजेंसी का जायजा हमारे संवाददाता ने लिया जहां लोग कतार बद्ध होकर सिलेंडर लेते हुए देखे गए ।
मौके पर मौजूद एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि 25 दिन में बुकिंग हो रहा है और आसानी से आज उन्हें दो सिलेंडर मिल गए है।जबकि एजेंसी संचालक तल्हा यूसुफ ने बताया कि एजेंसी में गैस की कोई कमी नहीं है ।
उन्होंने कहा कि सब कुछ पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो रही है।इधर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं में संशय की स्थिति थी जो कि अब समाप्त हो चुका है।उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को आसानी से घरेलू गैस मिल रहा है।उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में 6500 सिलेंडर उपलब्ध है और अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वो मुझसे भी संपर्क कर सकते हैं।
























