कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के मजगामा पंचायत के जनता कन्हैयाबाड़ी बाजार के होटल संचालक रमेश प्रसाद सिन्हा उर्फ कालू भाई की ओर से मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में रोजदारों ने शिरकत कर दावते इफ्तार का लूत्फ उठाया और सामूहिक रूप से दुआ किया। होटल संचालक रमेश प्रसाद सिन्हा बीते एक दशक से अधिक समय से हर साल रोजेदारों के सम्मान में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं।

इस संबंध में हाजी अंसार आलम ने बताया कि रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही बड़ा पुण्य है।इससे आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
रमेश प्रसाद सिन्हा के द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार से समाज में आपसी सौहार्द एवं सदभावना को बढ़ावा मिलता है।दावत ए इफ्तार में शिक्षक जयंत कुमार दास, गुफरान आलम फौजी,हाजी अंसार आलम,डॉ अवसार आलम,जहांगीर आलम,तारीक आलम,मु अकरम,मु असलम,मु बबलू,जूबेर आलम मु सब्बीर अहमद समेत बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
























