राज्य सभा चुनाव में NDA को मिली जीत के बाद नेताओ और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल,नेताओ ने मनाया जश्न

SHARE:

संवाददाता: राहुल कुमार

राज्य सभा चुनाव में बिहार की पांचों सीट पर NDA को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल है।इसी क्रम में मंगलवार को शहर के सौदागर पट्टी स्थित जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष फैसल अहमद के आवास पर NDA नेताओ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के नेता शामिल हुए और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व और सभी नव निर्वाचित राज्य सभा सदस्यों को बधाई देता हूं।

वही जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विकास की जीत है और NDA पूरी तरह से मजबूत है।इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता सुबोध महेश्वरी,हरिराम अग्रवाल, पंकज साहा,ज्योति कुमार सोनू ,मनीष सिन्हा, हरि मोहन साह आदि मौजूद थे।वही नेताओं ने नव निर्वाचित जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष फैसल अहमद का भी माला पहना कर सम्मान किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई