मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा जारी हैं। इस कड़ी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बताया कि 12 मार्च से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हुई हैं जो की 19 मार्च को समाप्त होगा।
वार्षिक मूल्यांकन के तीसरे दिन सोमवार को प्रथम पाली में वर्ग तीन से वर्ग पांच के छात्र – छात्राओं का गणित का वार्षिक मूल्यांकन/परीक्षा हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया हैं। ई – शिक्षाकोष पर प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर उन्हें ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाता हैं एवं सभी छात्र – छात्राओं को उत्तर पुस्तिका दी जाती हैं,सभी छात्र – छात्राएं ब्लैक बोर्ड से प्रश्न पत्र देखकर उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते हैं,जिससे छात्र – छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
शिक्षा विभाग पहले की तरह प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका अगर उपलब्ध कराता हैं तो छात्र – छात्राओं को परीक्षा देने में कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़ेगा। वहीं वार्षिक मूल्यांकन में ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन के शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय मीरकहां में प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
वहीं प्राथमिक विद्यालय मीरकहा के शिक्षकों को ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन में प्रतिनियुक्त किया गया हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार, वरीय शिक्षक पूर्णिमा कुमारी जयसवाल,टोला सेवक पवन कुमार रजक सहित प्राथमिक विद्यालय मीरकहां के प्रतिनियुक्त शिक्षक सद्दाम हुसैन,हुस्न आरा,सरिता कुमारी आदि उपस्थित रहे ।

























