उत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर चेक पोस्ट पर की कारवाई
संवाददाता। किशनगंज
किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई कर शराब की खेप को जब्त किया है। कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। जहां पहली बार किसी मुखबिर ने सीधे डीएम विशाल राज को फोन कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद डीएम के सख्त आदेश पर घेराबंदी कर बंगाल नंबर ट्रक को एनएच 27 स्थित रामपुर चेक पोस्ट पर रोका गया। तलाशी ली गई तो ट्रक में कुछ नहीं था।
सूचना डीएम को मिलने के कारण ट्रक को बारीकी से जांच की गई। जिसमें ट्रक के अंदर तयखाना पाया गया। जिसके अंदर से ट्रक के अंदर बने तयखाना से शराब की कई कार्टन बरामद किए गए। जिसमें 1152 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
शराब बंगाल से डालकोला से किशनगंज अररिया के रास्ते समस्तीपुर ले जाने के फिराक में था। जैसा की पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया। उक्त कारवाई की जानकारी इंस्पेक्टर संगम कुमार विद्यार्थी ने दी है।
उन्होंने कहा कि शराब के साथ पकड़े गए तस्करों में वैशाली निवासी रंजीत कुमार महतों और अखलेश कुमार गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार शराब की खेप को ले जा चुका है। जैसे की पूछताछ में बताया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। टीम में एएसआई विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।


























