नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिस

SHARE:

नाबालिग ने महिला थाना में दर्ज करवाई दुष्कर्म की प्राथमिकी

आरोपी और परिजन पीड़िता को दे रहे है धमकी

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने शनिवार को महिला थाना में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती है। 14 फ़रवरी को सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जाते समय एक कब्रिस्तान के पास आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की की साइकिल रोकी और सुनसान जगह होने का फायदा उठाकर उसे मकई के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

नाबालिग लड़की के अनुसार, आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी और कहा कि चिल्लाने पर समाज में उसकी और परिवार की इज्जत खराब हो जाएगी। साथ ही शादी का लालच भी दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर मां और परिवार को पूरी घटना बताई।

परिवार ने समाज में बदनामी के डर से शुरुआत में कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों की लगातार धमकियों के बाद कानूनी कार्रवाई का फैसला किया।

आरोपी युवक के परिजन पीड़िता नाबालिग लड़की के घर आकर धमकी दे रहे थे।केस की अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक सुधा कुमारी बनाई गई है।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी गई थी। प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई