किशमगंज/प्रतिनिधि
कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने पास के गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।मामले में गुरुवार को महिला थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व पीड़ित युवती को घर में अकेली देख कर आरोपी युवक घर में प्रवेश कर गया।आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा भी दिया।
लेकिन पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को बंधक बना लिया गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन मौके पर पहुंचे आरोपी के परिजनों ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और आरोपी को छुड़ा कर साथ ले गए। जाते जाते आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के घर लूटपाट भी की और कुछ रूपए व 50 भरी चांदी के जेवरात भी साथ ले गए।
वहीं पीड़ित युवती के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर केस का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।



























