माता गुजरी यूनिवर्सिटी में भव्य दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन ,1198 छात्र छात्राओं को डिग्री किया गया प्रदान

SHARE:

66 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल किया गया प्रदान

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट,नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के स्नातक विद्यार्थियों को पहली बार औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,शिक्षा मंत्री सुनील कुमार,उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सुदीप्तो बोस , रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत सहित अन्य लोगो के द्वारा किया गया।राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ ।


यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने बताया कि यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि आज अलग अलग संकायों के कुल 1198 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान किया गया है ।दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस 199,डिप्लोमा /एम डी/एम एस 371, बीएससी नर्सिंग 197, बी फार्मा 195 जबकि डी फार्मा के 236 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान किया गया।जबकि अलग अलग संकाय के 66 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह किशनगंज के लिए भी गौरव की बात है कि यहां पढ़ने वाले छात्र पूरी दुनिया में जाकर अलग अलग जगहों पर काम करते है ।उन्होंने कहा कि 2019 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई और 2020 में मान्यता प्राप्त हुआ। डॉ इच्छित भारत ने बताया कि 1990 से ही माता गुजरी मेडिकल कॉलेज व लाइंस सेवा केंद्र हॉस्पिटल का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा” सिद्धांत को मानते हुए अररिया,पूर्णिया,कटिहार जिले के हजारों गरीब छात्र छात्राएं यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे है और शिक्षा प्राप्ति के उपरांत सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे है ।उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में बिहार सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा विजन उच्य शिक्षा का एक वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त संस्थान बनना है,जो विभिन्न विषयों में नवाचार, उत्कृष्टता और समावेशिता को बढ़ावा दे तथा व्यक्तियों को समाज और वैश्विक समाज के लिए सार्थक योगदान देने हेतु सशक्त बनाए।इस मौके पर जिला पदाधिकारी विशाल राज,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा,रामावतार जालान,गौरी शंकर अग्रवाल,सुशांत गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई