संवाददाता/किशनगंज
माता गुजरी यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने किशनगंज पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यूनिवर्सिटी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया ।आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने माता गुजरी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि इस सुदूर इलाके में यूनिवर्सिटी खोल कर अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा प्रदान करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि पहले बिहार में सिर्फ 50 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बना हुआ था, लेकिन आज 2 करोड़ से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है ।उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे अधिक पढ़ने वाला बच्चा ही डॉक्टर और इंजिनियर होता है और आप लोगो को जीवन भर पढ़ाई करते रहना है।
उन्होंने कहां की डॉक्टर धरती के भगवान है और में दिलीप जायसवाल जी को बधाई देता हूं क्योंकि उन्होंने भगवान की फैक्टरी को स्थापित किया है ।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकार नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए नीति बना रही है लोग सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आवेदन करेंगे और उन्हें मान्यता दिया जाएगा ।श्री चौधरी ने कहा कि पूरे बिहार में एक साथ 216 स्थानों पर डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी हो ताकि हमारे बच्चे शिक्षित भी हो और स्वस्थ्य भी रहे ।



























