मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के कजरा संथाली गांव से राघोपुर बंगाली टोला जाने वाली मुख्य सड़क में लती बहियार के पास दिलीप यादव के खेत के सामने से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बीआर 39 क्यू 3085 चोरी होने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस बाबत पीड़ित दीप नारायण मंडल पिता स्व. गुरूदेव मंडल सा भेड़ मारा ने मनसाही थाना में ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी होने का आवेदन देकर अज्ञात चोर पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।
इस मौके पर पीड़ित दीप नारायण मंडल ने बताया कि 12 मार्च को करीब 1:30 बजे दिन में कजरा संथाली राघोपुर मुख्य सड़क में लती बहियार के पास दिलीप यादव के खेत के सामने हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल खड़ा कर वंदना देवी पति ओमप्रकाश मंडल के खेत में करेला के खेत में झांक एवं बास का खूंटा गाड़ रहे थे।
इसी दरमियान दिन के लगभग 1:30 बजे के आसपास एक अपाची मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति आया और मेरा हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 39 क्यू 3085 को लेकर भाग गया हम खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर खेत से हो हल्ला कर रुकने को कहे और खेत से दौड़कर उसका पीछा किए।
मोटर साइकिल चोर मोटर साइकिल लेकर कजरा संथाली होते हुए कजरा ब्लॉक की ओर भाग गए। मोटरसाइकिल के डिक्की में जमीन का खतियान एवं राशन कार्ड,आधार कार्ड एवं गाड़ी का सभी कागजात था। उन्होंने बताया कि मेरी गाड़ी से कोई अनहोनी घटना अज्ञात चोर कर सकता हैं इसको लेकर मैं मनसाही थाना में आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामदगी की गुहार लगाए हैं।



























