गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं की बढी चिंता
कटिहार– गैस सिलेंडर की कमी होने की खबर से जिले के उपभोक्ताओं की चिंता काफी बढी दिखती है। खबरों को लेकर लोग अपने घरों में गैस भरा सिलेंडर स्टाॅक कर लेने की फिराक में रहते हैं।इसलिए लोग रोज एजेंसी का चक्कर लगाते देखे जाते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वस्त किया जा रहा है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार है।
इसको लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति भी सामान्य ढंग से हो रही है।उन्होंने बताया कि जमाखोरी एवं कालाबाजारी को रोकने के लिए 16 छापेमारी दल का गठन किया गया है तो वहीं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिया गया।
उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि जिले में गैस को लेकर घबराने की जरुरत नहीं है।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, सदर एसडीएम प्रदुम्न सिंह यादव, डीपीआरओ अभिषेक रंजन आदि मौजूद रहे।



























