कोरम के अभाव में 31 मार्च को होनेवाला चैम्बर का चुनाव रद्द,अब 13 अप्रैल को होगा चुनाव

SHARE:

कटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कटिहार की सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का गठन के लिए नये पदाधिकारियों और सदस्यों का 31 मार्च 2026 को होनेवाला आम चुनाव कोरम के अभाव में रद्द कर दिया गया है। अब यह चुनाव 13 अप्रैल को होगा।

चुनाव पदाधिकारी निर्मल डालमिया और सह चुनाव पदाधिकारी जगदीश प्रसाद साह एवं इन्द्रजीत सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि नौ मार्च को मनोनयन पत्रों की संवीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि चैम्बर की नियमावली की कंडिका-10 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि आम चुनाव में चैम्बर के आम सदस्यों द्वारा 11 ग्यारह पदाधिकारी एवं 12 बारह कार्यसमिति सदस्यों का सीधा निर्वाचन होगा।

अनुक्षेत्रों से निर्वाचित कार्यसमिति सदस्य इसके अतिरिक्त होंगे। 11 पदाधिकारियों के लिए 18 उम्मीदवारों ने अपना मनोनयन पत्र दाखिल किया। संवीक्षा के दौरान 02 उम्मीदवारों का मनोनयन पत्र रद्द किया गया। कुल 16 उम्मीदवारों का मनोनयन पत्र सही पाया गया। कार्यसमिति सदस्यों के 12 पदों के लिए मात्र 08 उम्मीदवारों के मनोनयन पत्र प्राप्त हुए। आम चुनाव के लिए 12 कार्यसमिति सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से तीन सदस्यीय चुनाव पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को रद्द करते हुए चुनाव की नई तिथि की घोषणा की गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई