कटिहार – महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के योगदान और उनके अधिकारों को सम्मान देने के लिए है। समाज में महिलाओं का सम्मान और सहयोग कितना जरूरी है।
जहां नारी मुस्कुराती है, वहां खुशियों का संसार बस जाता है। नारी का सम्मान, समाज की असली पहचान है।’जहां नारी मुस्कुराती है, वहां खुशियों का संसार बस जाता है, नारी का सम्मान, समाज की असली पहचान है।’
डॉ आभा कुमारी एक ऐसे ही समाज सेविका है, जो सदर अस्पताल कटिहार मे एचआईवी एड्स कौंसिलर के रूप मे कार्यरत है। अपने कार्य क्षेत्र मे काम करते हुए वह विकलांग की शादी भी करवाती है। डॉ आभा लायंस क्लब कटिहार फेमिना की अध्यक्ष भी है तथा लायंस के बैनर तले अनाथ बच्चों के लिए कई तरह की कार्यक्रम भी करती है।
डॉ आभा सदर अस्पताल मे रहते हुए हमेशा गरीब, अनाथ लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। डॉ आभा कहती है की वे अपना सारा जीवन मानव सेवा मे लगाएंगी।
डॉ आभा कहती है की उनका सपना अनाथ बच्चों के लिए ‘शिशु भवन’ आश्रम की स्थापना और बीमारी से पीड़ित रोगियों की सेवा करना है। जहां वे पीड़ित रोगियों व गरीबों की स्वयं सेवा कर सके।
रिपोर्ट: सतेंदु सुमन





























