न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ग्रामीणों ने छिनतई करने वाले दो युवकों को पकड़ कर किया पुलिस हवाले ,भेजा गया जेल

किशनगंज /इरफान

पहाड़ कट्टा पुलिस ने एक व्यक्ति से छिनतई के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों को सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया था ।

बताया जाता है कि हेमंत राम मजदूरी कर घर लौट रहा था उसी क्रम में बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया था ।जिसके बाद पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि तीसरा युवक फरार होने में कमियाब रहा ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के नाम मो सरीफ एवं लखन यादव है और दोनों पहाड़ कट्टा के ही रहने वाले है ।घटना के बाद पीड़ित हेमंत रामद्वारा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 89/20 दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

Share this news

Leave a Comment