किशनगंज: छात्रा का शव खेत से बरामद,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

कोचाधामन थाना क्षेत्र के मौधो पंचायत के सुकलरानी चुनामारी में खेत में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतिका की पहचान तजल्ली प्रवीन पिता तस्लीम के रूप में हुई है।

मृतिका दसवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जाता है कि दो दिनों से घर से गायब थी।आज खेत से उसका शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर पिता के फर्द बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है गला दबा कर हत्या की आशंका है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!