टेढ़ागाछ पैक्स चुनाव को लेकर पीसीसीपी वितरण, मतदान की तैयारी पूरी

SHARE:

किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर पीसीसीपी (पोलिंग किट/चुनाव सामग्री) का वितरण किया गया। इस दौरान चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

पूरे प्रखंड मुख्यालय परिसर में चुनावी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक चहल-पहल देखी गई।बीपीआरओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी विवेक भारती ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए झाला एवं डाकपोखर पंचायत में शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर संध्या 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी, मतदानकर्मी और सेक्टर पदाधिकारी की तैनाती की गई है।चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। किसान मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करने को लेकर तैयार हैं। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर सेक्टर पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। सभी कर्मियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदान समाप्ति के बाद 6 तारीख को ही मतगणना कराई जाएगी।

मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई