प्लाईवुड लदी ट्रक में लगी आग, धुंधू कर जला पूरा ट्रक, कोई हताहत नहीं

SHARE:

बंगाल के इस्लामपुर से किशनगंज आ रहा था ट्रक, शॉट सर्किट बनी आग का कारण

किशनगंज/राहुल कुमार

किशनगंज एनएच 27 स्थित बस स्टैंड के समीप एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपेटे इतनी चेज थी कि पूरा ट्रक में लदा प्लाईवुड जलकर राख गया। घटना बुधवार को दोपहर बस स्टैंड के सामने एनएच पर घटी है। जबतक अग्निशमन की टीम पहुंची तो आग विकराल रूप धारण कर चुका था।

जिसके सामने अग्निशमन की टीम की भी नहीं चली। तबतक आग के लपेटे से पूरा प्लाईवुड जलकर राख हो गया था। घटना की सूचना पर टाऊन थाना पुलिस की पूरी टीम पहुंच गई थी। एनएच के दोनों लेन को अवरुद्ध कर दिया गया था। ट्रक के पीछे आ रही सभी वाहनों को हटा दिया गया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस हर तरफ फैल गई थी।

टाऊन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार इस दौरान मौजूद थे। उक्त ट्रक प्लाईवुड लेकर बंगाल के इस्लामपुर से किशनगंज आ रही थी। इस दौरान शॉट सर्किट के कारण ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की धधक निकलने के आधे घंटे बाद अग्निशमन टीम पहुंची थी। जो चर्चा का विषय बना रहा।

लोगों ने बताया कि घटना स्थल के आधा किलोमीटर की दूरी पर अग्निशमन कार्यालय है। जहां सूचना के आधे घंटे बाद टीम का पहुंचना विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। बताया कि घटना में लाखों का क्षति हुई है। जिसका आकलन अग्निशमन शमन विभाग कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई