उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,प्रक्रिया को सरल बनाने सहित दिए अन्य निर्देश

SHARE:

बिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास की वर्तमान स्थिति, निवेश प्रस्तावों की प्रगति, स्टार्टअप एवं एमएसएमई को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


डॉ. जायसवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी निर्धारित योजनाओं को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, निवेशकों के लिए अनुकूल और पारदर्शी वातावरण सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ जायसवाल ने जोर देते हुए कहा कि औद्योगिक विकास से ही बिहार में उद्योगों का विस्तार संभव है, जिससे युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!