कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
सोना चांदी के बढ़ रहे मूल्य पर स्वर्ण व्यवसाई संघ ने चिंता जताई है।संघ ने कहा कि यदि भारत सरकार जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाती हैं तो स्वर्ण व्यवसाई पूरे राज्य व्यापी आंदोलन करेंगे।
इस संदर्भ में संघ के जिला महासचिव संजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि अमेरिका की दादागिरी,गलत नीति और टैरिफ के कारण,
पूरे दुनियां के बाजार उथल पुथल होने से सोना चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है।जनवरी
2025 मे चांदी की कीमत मात्र 93 हज़ार प्रति किलोग्राम था। वर्तमान में चार लाख हो गया है ।
सोना एक साल पहले 51 रुपये हजार प्रति 10 ग्राम था
एक साल के अंदर वर्तमान में एक लाख 80 प्रति10 ग्राम हो गया है। इसका खामियाजा स्वर्ण व्यवसाई और आम जनों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जल्द ही इस पर कुछ ठोस कदम उठाए अन्यथा स्वर्ण व्यवसाई संघ राज्य व्यापी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।





























