प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में आयोजित शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । प्रधान शिक्षिका निधि चौधरी ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास पर अभिभावकों से संवाद स्थापित करना था।संगोष्ठी में विशेष रूप से बच्चों को एंड्रॉइड मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि  बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार, पोषणयुक्त भोजन और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व को विस्तार से समझाया गया। यह भी बताया गया कि घर और विद्यालय—दोनों का सहयोग ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।आयोजित संगोष्ठी में अभिभावकों ने पूरे मनोयोग से चर्चा में भाग लिया, अपने विचार साझा किए और दिए गए सुझावों से सहमति जताई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!