न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :जेएमएम नेता और उसकी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड /धनबाद

जेएमएम नेता और उसकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है ।

मामला धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा की है जहा जेएमएम नेता शंकर रवानी और उसकी पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई है ।मालूम हो कि दोनों का शव भौंरा के गौरखूंटी स्थित घर में खून से लथपथ मिला है ।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा और हथियार भी बरामद किया है ।हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है ।पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।

Share this news

Leave a Comment