किशनगंज: उत्पाद विभाग ने शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/राहुल कुमार

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह अपने दलबल के साथ ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान एक टेंपो को रोककर तलाशी लिए। तलाशी के दौरान एक बैग से 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों लोगों का मद्यनिषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!