किशनगंज : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का हुआ आयोजन,योजनाओं की दी गई जानकारी

SHARE:

किशनगंज/रणविजय

“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज बुधवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन बेसरबाटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत स्तरीय कर्मी एवम स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं एवम लोक शिकायत से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने जानकारी दी है कि समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंचायत स्तर पर आरटीपीएस के माध्यम से आवेदन कराया जाना है तथा सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में बाल विवाह निषेध का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 अंतर्गत किये गए सर्वे के सत्यापन कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी गयी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!